कांग्रेस मनायेगी स्थापना दिवस

उमरिया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 138वां स्थापना दिवस आगामी 28 दिसम्बर को परंपरानुसार धूमधाम से मनाया जायेगा। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अशोक गौटिया ने बताया कि पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रात: 8.30 बजे स्थानीय गांधी चौक पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं पूर्व विधायक अजय सिंह जी के मुख्य आतिथ्य मे विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा ध्वाजारोहण, तत्पश्चात ध्वजगीत, राष्ट्र गीत एवं राष्ट्रगान का गायन होगा।
कार्यक्रम मे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा, सेवादल, जिला, ब्लाक, मोर्चा प्रकोष्ठो के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। समस्त कांग्रेसजनो से पार्टी के स्थापना दिवस पर अनिवार्य रूप से साथियों सहित सहभागी बनने का आग्रह किया गया है।
What's Your Reaction?






