अटल जी भारतीयों के दिलों में राज करते हैं - दिलीप पांडे

Dec 26, 2022 - 10:32
 0  14
अटल जी भारतीयों के दिलों में राज करते हैं - दिलीप पांडे

उमरिया जिले के सभी मतदान केंद्रों के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन समर्पित कर याद किया अटल जी को

उमरिया।  भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी राहुल सिंह द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया की भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की जन्म जयंती को भारतीय जनता पार्टी जिला उमरिया द्वारा उमरिया जिले के सभी मतदान केंद्रों में सुशासन दिवस के रूप में मनाया गयाl जिला मुख्यालय मंडल मुख्यालय के अलावा शक्ति केंद्र और मतदान केंद्र स्तर पर अटल जी के तैल चित्र पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि समर्पित की l भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे के नेतृत्व में सभी मंडलों में अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया l अटल जी के व्यक्तित्व पर पाली नगर में व्याख्यानमाला का आयोजन किया गयाl कार्यकर्ताओं ने अटल जी के संस्मरणों को याद करके उनके पद चिन्हों पर चलने की बात कहीl भारतीय जनता पार्टी का आज इतना बड़ा विशालकाय स्वरूप अटल जी के कारण ही संभव हो पाया हैl अटल जी के समय में काम किए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने आज अपने अनुभव अनुज कार्यकर्ताओं के साथ साझा किए l स्वर्णिम भारत और भारत को विश्व गुरु बनाने की परिकल्पना अटल जी ने देखी थी साथ ही राजनीति में शुचिता और पारदर्शिता विचारों और सिद्धांतों के लिए राजनीति अटल जी की ही परिकल्पना रहीl अंत्योदय पथ पर बढ़ते हुए राष्ट्रोदय की बात करने वाली जनसंघ की अवधारणा अब भारतीय जनता पार्टी रूपी वटवृक्ष बन चुकी हैl

          भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने बताया कि उमरिया जिले के सभी 585 मतदान केंद्रों में कार्यकर्ताओं ने आज अटल जी को याद किया l पूरे जिले में रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गएl पाली नरोजाबाद उमरिया मानपुर चंदिया करकेली अमरपुर के चिकित्सालयों में उपचारार्थ रोगियों से संपर्क कर संवेदना के साथ उन्हें आवश्यक सामग्री प्रदान की गईl पाली नगर में नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा दीन हीन दलित पीड़ित बस्ती में जाकर कंबल वितरण किया गयाl जन अभियान परिषद द्वारा आयोजित अटल व्याख्यानमाला में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पांडे ने अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व से युवाओं को अवगत कराया गया l
          सभी कार्यकर्ताओं ने आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सभी मतदान केंद्रों में गंभीरता से सुना और देखा l

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow