वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे शहडोल जोन के  पुलिस  उप महानिरीक्षक 

Dec 25, 2022 - 10:38
 0  14
वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे शहडोल जोन के  पुलिस  उप महानिरीक्षक 

उमरिया-  पुलिस मुख्यालय से तय मापदंड के अनुसार होने वाले पुलिस विभाग के वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम में शामिल होने शहडोल जोन के उप पुलिस  महानिरीक्षक अनुराग शर्मा शुक्रवार को उमरिया पहुंचे । उन्होंने  पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा के साथ पुलिस लाइन में  परेड का निरीक्षण करते हुए परेड की सलामी ली । साथ ही ड्यूटी में तैनात वाहनों का निरीक्षण भी किया।  पुलिस उप महानिरीक्षक अनुराग शर्मा ने पुलिस विभाग में पदस्थ अधिकारियों कर्मचारियों की फिटनेश का जायजा लेने के लिए उनकी दौड़ भी  कराई ।  पुलिस उप महानिरीक्षक ने पुलिस लाइन में  निवासरत पुलिस कर्मियों की परेशानियों को ध्यान  में रखते हुए परिसर में सुविधाएं मुहैया कराने की बात कही । पुलिस उप महानिरीक्षक  ने पुलिस लाइन में आयोजित  जिला स्तरीय सैनिक सम्मेलन में हिस्सा लेते हुये पुलिस विभाग में पदस्थ अधिकारियों कर्मचारियों को होने वाली समस्याओं को सुना और साथ ही निराकरण करने के निर्देश भी दिए । इसके पूर्व पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा ने कार्यक्रम में पहुंचे पुलिस उप महानिरीक्षक का स्वागत किया ।

          कार्यक्रम  में पुलिस उप महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को स्वास्थ्य पर ध्यान देते हुए ड्यूटी करने की बात कही औऱ उन्होंने पुलिस स्टाप के द्वारा किए गए कार्यो की प्रसंशा की।  पुलिस उप महानिरीक्षक अशांति फैलाने वालों और विषम परिस्थिति से सामना करने के लिए पुलिस कर्मियों से अभ्यास कराया ।  इसके अलावा पुलिस उप महानिरीक्षक ने अपने कार्यकाल के समय की बातों को साझा करते हुए  ड्यूटी औऱ जनसेवा के लिए जरुरी सुझाव दिये ।  इस मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा सहित पुलिस अधिकारी - कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow