अवैध शराब के ठिकानों पर की गई छपेमार कार्यवाही

May 15, 2022 - 21:32
 0  56
अवैध शराब के ठिकानों पर की गई छपेमार कार्यवाही
अवैध शराब के ठिकानों पर की गई छपेमार कार्यवाही

उमरिया।   पुलिस अधीक्षक  उमरिया  प्रमोद कुमार सिन्हा के निर्देशन में  थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुंद्रेश सिंह थाना कोतवाली मय स्टाफ के साथ थाना क्षेत्र के सभी ढाबा को  चेक किया गया,  जिसमें भोला ढाबा में अवैध रूप से शराब बिक्री करना पाया गया।

          01.ढाबा संचालक गगन असाटी पिता भोला असाटी उम्र 30 साल निवासी भरौला के पास से 12 पाव देसी प्लेन मदिरा एवं एक बीयर कुल कीमती ₹900 , 

          02.यादव ढाबा से आरोपी संतोष यादव पिता कामता यादव उम्र 24 वर्ष निवासी बड़वार के पास से 10 पाव देसी प्लेन मदिरा एवं 10 बोतल बियर कुल कीमती ₹2400 एवं 

          03.गुप्ता कोल्ड ड्रिंक्स दुकान से आरोपी विपिन गुप्ता पिता राम कुमार गुप्ता उम्र 32 साल निवासी भरौला के पास से 20 पाव देसी प्लेन,  09 ब्लू विस्की 8 पाव कुल 4140 रुपए,

          तीन अलग-अलग ठिकानों पर छापामार कार्यवाही कर आरोपियों के खिलाफ धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow