मेधावी छात्र दिनेश जायसवाल को एसबीआई ने प्रदान किया लैपटॉप
’सीएसआर गतिविधि के तहत प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की पहल’
उमरिया । ’भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय द्वारा कॉर्पाेरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) गतिविधि के अंतर्गत उमरिया के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के मेधावी छात्र दिनेश जायसवाल को लैपटॉप प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह पहल छात्र की शैक्षणिक उपलब्धियों एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई।
एसबीआई की इस पहल का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देना तथा उन्हें आधुनिक तकनीक से जोड़कर शैक्षणिक विकास के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना है। लैपटॉप मिलने से छात्र को अध्ययन, ऑनलाइन शैक्षणिक सामग्री तक पहुंच और तकनीकी ज्ञान बढ़ाने में मदद मिलेगी।
भारतीय स्टेट बैंक शिक्षा एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में अपनी कॉर्पाेरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) गतिविधियों के माध्यम से निरंतर योगदान दे रहा है। बैंक की इस पहल को विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा सकता है। कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक के महाप्रबंधक निलांका रॉय एवं क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव गुप्ता उपस्थित रहे। अधिकारियों ने छात्र को लैपटॉप प्रदान करते हुए बधाई दी तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
What's Your Reaction?