प्रयागराज से तमिलनाडु जा रही ट्रेन में चोरी की वारदात से हड़कंप, आखिर ड्यूटी पर तैनात जवान कहां थे? यात्रियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल
शैलेश विश्वकर्मा संवाददाता, कटनी। कटनी रेलवे स्टेशन के आउटर पर आधी रात चलती ट्रेन में चोरी की वारदात ने रेल सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलने वाले सवाल खड़े कर दिए हैं। बीते 28 सितंबर की रात प्रयागराज से तमिलनाडु की ओर जा रही ट्रेन को चोरों ने निशाना बनाया और बताया जा रहा है कि एक पूरी बोगी में यात्रियों के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
What's Your Reaction?