जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न
नवदुर्गा, दशहरा का त्योहार आपसी सौहार्द के साथ मनाने की गई अपील
उमरिया। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने नवदुर्गा पर्व, दशहरा का पर्व आपसी सदभाव के साथ मनाने की अपील की । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार भागवानी भी उपस्थित रहें।
कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में बताया गया कि नवदुर्गा पर्व 11 अक्टूबर से प्रारंभ होगा तथा विजयदशमी के दिन समापन होगा। कलेक्टर ने कहा कि पूजा पंडाल सड़को पर नही बनाएं। पूजा पंडाल इस तरह नही बनाये की आवागमन प्रभावित हो । मिट्टी से बनी दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की जाए। पंडालों के सुरक्षा की जवाबदारी आयोजको की होगी । सभी पूजा पंडालों को एमपीईबी से अस्थाई कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा । नवरात्र के दौरान आकेस्ट्रा, गरबा के आयोजन के लिए एसडीएम से अनुमति लेनी होगी । विजयादशमी के दिन जिला मुख्याालय के मंगल भवन, नया बस स्टैंड तथा बहराधाम मंदिर में रावण के पुतले का दहन किया जाएगा । इसी दिन मंगल भवन तथा नय बस स्टैंड में सायं काल से मूर्तियों का एकत्रीकरण होगा तत्पश्चात मूर्तियों का चल समारोह प्रारंभ होगा, जो विभिन्न मार्गाे से होते हुए विसर्जन कुंड पहुंचेगा । उन्होने कहा कि चल समारोह में वाहन सही स्थिति के रखे जाए । चल समारोह के दौरान एवं सार्वजनिक पंडालों पर निर्धारित डेसीबल पर ही भक्ति गीत बजाए जाए, ताकि आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना नही करना पडें । नशे की हालत में चल समारोह में चलना प्रतिबंधित रहेगा । विजर्सन के समय छोटे बच्चों को दूर रखा जाए ।
कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया चल समारोह के पूर्व नगर में झूल रही तारों को व्यवस्थित कर लिया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की घटना घटित नही हो सके।उन्होने मुख्य नगर पालिका अधिकारी से कहा कि नगर का भ्रमण कर चिन्हित मार्गाे की साफ सफाई कराई जाए। उन्होने कहा कि थाना स्तर एवं अनुभाग स्तर पर शांति समिति की बैठके आयोजित करते हुए आयोजको को बुलाया जाए, और उनसे धार्मिक पूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की जाए।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार भागवानी ने कहा कि विजयदशमी के दिन मूर्तियों के विसर्जन हेतु नगर में बनाये अस्थाई कुंडों पर तैराक एवं लाइफ जैकेट की व्यवस्था की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की घटनाएं घटित नही हो सके। असामाजिक तत्वो की गतिविधियों पर पुलिस व्दारा निरंतर रूप से नजर रखी जाएगी । जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में समिति के सदस्यों ने चल समारोह के दौरान कमेटी के सदस्यों से अपनी संस्थान का पहचान पत्र पहनकर रखने, त्योहार के समय सड़क पर घूम रहे अवारा मवेशियों को नियंत्रित करने, देवी जागरण के अलावा किसी अन्य तरह के कार्यक्रम नही आयोजित करने सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अपने अपने सुझाव दिए।
बैठक में अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता, एसडीओपी पुलिस पी एस परस्ते, पूर्व विधायक अजय सिंह, आसुतोष अग्रवाल, मिथिलेश पयासी, शंभूलाल खटटर, राजेश शर्मा, धनुषधारी सिंह, राकेश प्रताप सिंह, त्रिभुवन प्रताप सिंह, मेंहदी हसन, कीर्ति सोनी, राजेंद्र कोल, भंडारी सिंह, इंजी0 विजय कोल, मिथिलेश राय, सुमित गौतम, असलम शेर, वीरेंद्र सिंह संेगर सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?