वीरांगना रानी दुर्गावती जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Oct 5, 2026 - 22:20
 0  2
वीरांगना रानी दुर्गावती जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

शौर्य, साहस, स्वाभिमान और बलिदान के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का लिया संकल्प

उमरिया। वीरांगना रानी दुर्गावती जी की जयंती के पावन अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी उमरिया एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उमरिया के संयुक्त तत्वावधान में स्टेशन चौराहा, उमरिया स्थित वीरांगना रानी दुर्गावती जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक जयंती समारोह मनाया गया।

          कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी उमरिया के अध्यक्ष इंजी. विजय कुमार कोल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, मंडलम एवं सेक्टर के पदाधिकारी तथा कांग्रेस के विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

          इस अवसर पर इंजी. विजय कुमार कोल ने वीरांगना रानी दुर्गावती जी के अदम्य शौर्य, साहस, स्वाभिमान और राष्ट्र एवं मातृभूमि के लिए दिए गए महान बलिदान को नमन करते हुए कहा कि रानी दुर्गावती जी का जीवन संघर्ष, स्वाभिमान और वीरता की प्रेरणादायी मिसाल है। उन्होंने कहा कि हमें उनके आदर्शों और विचारों को केवल स्मरण तक सीमित नहीं रखना है, बल्कि उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और देश के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।

          उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से वीरांगना रानी दुर्गावती जी के त्याग, संघर्ष और वीरता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेने की अपील की।

          कार्यक्रम में जिला संगठन महासचिव पुष्पराज सिंह, बांधवगढ़ विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी सावित्री सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उमरिया अध्यक्ष मिथलेश राय, वीरेंद्र सिंह सेंगर, अधिवक्ता शिशुपाल यादव, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष असलम शेर, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनुराग सिंह, अमित, श्रेयांश तिवारी, उत्तरा देवी लोधी, शकुंतला सिंह, रेखा सिंह, सरिता सोनी, किशोर सिंह, शकील खान, आशीष तिवारी, अजय सिंह, अम्तर शुक्ला, कृष्णकांत तिवारी, अनुराग तिवारी, रामप्रसाद कोल एवं जग्गी कोरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow