एक मिलियन फॉलोअर्स वाली छात्रा! इंदवार की Gen-Z क्वीन से मिलीं कलेक्टर, कहा - "तुम जिले की शान हो"
इंदवार की छात्रा ने वो कर दिखाया जो बड़े-बड़े इन्फ्लुएंसर नहीं कर पाते! इंस्टाग्राम पर
एक मिलियन (10 लाख) फॉलोअर्स वाली Gen-Z स्टार श्रुति जायसवाल से खुद कलेक्टर को मिलना पड़ा
उमरिया। मानपुर जनपद के अमरपुर में लगे मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर में कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने मंच से श्रुति को विशेष रूप से बुलाकर संवाद किया। कलेक्टर ने कहा - "1M तक पहुंचना आसान नहीं, तुम समाज को गौरवान्वित कर रही हो"। कलेक्टर ने कहा कि इतनी कम उम्र में 1 मिलियन लोगों तक अपनी आवाज पहुंचाना बड़ी बात है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक ले जाने में श्रुति जैसी Gen-Z बेटियां सबसे बड़ी ताकत हैं।
इंदवार की बेटी, पूरे MP में वायरल!
साधारण परिवार से निकलकर, पढ़ाई के साथ-साथ सोशल मीडिया पर 1 मिलियन की फौज खड़ी करने वाली श्रुति आज पूरे उमरिया जिले की प्रेरणा बन गई है। अमरपुर में कलेक्टर के साथ उनकी ये तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है।
लोग कह रहे हैं - "स्कूल में पढ़ने वाली लड़की ने इंदवार का नाम पूरे MP में रोशन कर दिया!"
What's Your Reaction?