सराफा दुकान में बीती रात चोरों ने किया हाथ साफ

Aug 7, 2026 - 15:04
 0  99
सराफा दुकान में बीती रात चोरों ने किया हाथ साफ

उमरिया /करकेली।  नगर क्षेत्र में बीती रात अज्ञात चोरों ने ब्लॉक रोड स्थित राजा ज्वेलर्स की दुकान में ताला शटर तोड़कर लाखों का जेवरात चोरों ने पार कर दिया है।  घटना को लेकर सुबह राहगीर निकले तो देखा तो तत्काल दुकान मालिक राजा सोनी को फोन कर सूचित किया गया मौके पर दुकान मालिक पहुंचा तो देखा कि बगल से शटर को तोड़कर एक तरफ का भाग ऊपर उठाकर चोरों ने बड़ी सावधानी से अंदर घुसा और कई सामान के साथ सोना चांदी चोरी का अंदेशा लगाया गया है। हालांकि कि सीसी कैमरा भी दुकान में लगा हुआ था लेकिन चोरों ने सीसी कैमरा को भी निकाल ले गए हैं।

          घटना की जानकारी लगते ही राजा सोनी ने तत्काल नौरोजाबाद थाना पहुंचकर इस मामले को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई है लेकिन जब तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंचती तब तक यह अंदाजा नहीं लगाया जा सकता की कितने की लागत का सोना चांदी चोरों ने चोरी कि है जांच के बाद या स्पष्ट हो पाएगा क़ि कितने रुपए की चोरों ने चोरी की है। हलाकि करकेली नगर क्षेत्र में कई चोरी हो चुकी हैं जिसकी आज तक चोर पकड़े नहीं गए करकेली नगर क्षेत्र में भय का माहौल बना है

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow