बाघ के हमले से घायल आदिवासी को किया गया रेफर
उमरिया। बांधवगढ में फिर एक बार टाइगर ने इंसानी अटैक किया है, इस घटना में मानपुर परिक्षेत्र से सटे दुलहरा गांव के धर्मेंद्र पिता बाबूवा बैगा उम्र 32 वर्ष गम्भीर रूप से घायल बताये जा रहे है, खबर है कि इस हमले में घायल युवक के सर व पैर गम्भीर रूप से चोटिल हुए है।घटना के बाद घायल युवक को मानपुर अस्पताल लाया गया,जहाँ प्राथमिक उपचार कर घायल को 108 की मदद से शहडोल मीडिक्ल कॉलेज रेफेर कर दिया गया है।
स्थानीय सूत्रों की माने तो घायल धर्मेंद्र बैगा सुबह 05 बजे करीब गांव से सटे सिद्ध बाबा ज्वालामुखी मंदिर गए थे,इसी बीच झाड़ियों में छिपे टाइगर ने दहाड़ मरते हुए हमला कर दिया,इस घटना के बाद ग्रामीणों ने शोरगुल किया,जिसके बाद टाइगर जंगल की ओर भाग गया,पर इस बीच टाइगर ने धर्मेंद्र बैगा को लहूलुहान कर दिया।वन्य प्राणियों के लगातार हो रहे इंसानी हमलों से वन क्षेत्र से सटे गांवो में काफी दहशत है।ज़रूरी है कि पार्क टीम को ऐसे चिन्हित स्थलों पर गश्ती पर और ज्यादा फोकस करने की ज़रूरत है।
What's Your Reaction?