करेंट की चपेट में युवक की मौत, मददगार घायल
उमरिया। चंदिया थाना अंतर्गत हाइवे पर मौजूद भारती रेस्टोरेंट के आगे खेत पर करंट क़ी चपेट में आने से स्थानीय युवक की मौत हो गई है, वही तड़पते युवक को बचाने गया पड़ोसी भी घायल बताया जा रहा है। मृतक की पहचान राहुल पिता मुन्ना कुशवाहा उम्र 17 वर्ष वार्ड क्रमांक 01 बताया जा रहा है, वही घायल युवक की पहचान राघवेंद्र कुशवाहा उम्र 56 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 1 चंदिया बताया जा रहा है।
बताया जाता है कि मृतक अपनी गाड़ी वाश कर रहा था, इसी बीच बिजली चली गई, युवक सामान्य हो गया, बाद में अचानक बिजली आ गई, जिस वजह से युवक करेंट की चपेट में आ गया और उसकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। ये पूरी घटना दोपहर 02 बजे के करीब की बताई जा रही है। घटना के बाद घायल युवक को चंदिया अस्पताल लाया गया है, जहाँ उसका इलाज किया जा रहा है।
What's Your Reaction?