बड़ा हादसा : सीएम शिवराज के कार्यक्रम में सम्म्लित होने जा रही लोगों से भरी बस पलटी, 3 की मौके पर मृत्यु, दो दर्जन से अधिक घायल हुए

उमरिया। मुख्यालय के घँग़री स्थित नेशनल हाइवे ओवर ब्रिज के ऊपर सवारी शुक्ला बस के हादसे की खबर है। बताया जाता है कि हादसे में क़ई हताहत है। इस हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति निर्मित हुई है, हालांकि पुलिस जाम को खुलवाने का प्रयास कर रही है। सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल होने आ रही क़ई बसे भी जाम के कारण प्रभावित हुई है। सूत्रों की माने तो दुर्घटनाग्रस्त बस का टायर फट गया था, जिन कारणों से बस अनियंत्रित हुई और हादसे का शिकार हुई है।
इस हादसे में जीजा-साला शिवस पिता दयाराम विश्वकर्मा निवासी ओबरा एवम घनश्याम पिता शिवप्रसाद विश्वकर्मा निवासी धौरई की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई है, इसके अलावा बस में सवार नीलेश पिता जगत धारी सिंह निवासी बकेली की भी हादसे के दौरान घटना स्थल पर ही मृत्यु हुई है। करींब दो दर्जन से अधिक घायल महिला एवम पुरुष पाली थाना अंतर्गत ग्राम बलवई एवम समीपी ग्राम भौतरा के बताए जा रहे है।
सूत्रों की माने तो हादसे में भगत पिता जागेश्वर सिंह उम्र 34 निवासी बलवई, कमलेश पिता सोभे सिंह उम्र 28 निवासी भौतरा,बाबू पिता राजा राम सिंह उम्र 38 निवासी बलवई,बलबीर पिता परदेसिया उम्र 48 निवासी टिकुरी, बलराम पिता सरजू बैगा उम्र 60 निवासी धुपखरा, देवराज पिता दादू राम सिंह उम्र 35 निवासी भौतरा,गीता पति मोहन सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी भौतरा, नीलेश पिता जगतधारी सिंह उम्र 30 बलवई,अगसीया पति मनोहर सिंह उम्र 55 निवासी बलवई,गिरजा पति तीरथ सिंह उम्र 48 निवासी बलवई,भागवती पति देवकार सिंह उम्र 38 निवासी भौतरा,ममता बाई पति अर्जुन सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी भौतरा,अनारकली पति ख़िलाइय्या सिंह उम्र 42 निवासी भौतरा,मालती पति दीनदयाल सिंह उम्र 38 निवासी भौतरा,शाहवती पति भान सिंह उम्र 28,कलावती पति कमलभान सिंह उम्र 30 निवासी भौतरा,फुलमसिहा पति पन्नेलाल सिंह उम्र 45 निवासी भौतरा,पूनम सिंह पति बुद्धू उम्र 30 निवासी भौतरा,गुलबीया पति जवाही सिंह उम्र 40 निवासी भौतरा,अर्चना पति देवीदीन सिंह उम्र 40 निवासी बलवई,सिया बाई पति रामदीन सिंह उम्र 48 निवासी बलवई,राम बाई पति चन्द्रबली उम्र 38 निवासी बलवई,बिलसिया पति दादू राम सिंह उम्र 55 निवासी बलवई शामिल है,बताया जाता है कि इन घायलों में क़ई गम्भीर है,जिनका प्राथमिक उपचार कर कटनी- जबलपुर रेफर किया गया है।
What's Your Reaction?






