दिनदहाड़े वारदात : कार का शीशा तोड़ 40000 पार

Feb 16, 2026 - 21:50
 0  30
दिनदहाड़े वारदात :  कार का शीशा तोड़ 40000 पार

उमरिया।  कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्यालय स्थित स्टेट बैंक के सामने सोमवार दोपहर दिनदहाड़े बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दे दिया। अज्ञात आरोपियों ने एक कार का शीशा तोड़कर उसमें रखी करीब 40 हजार रुपये की नगदी पार कर दी और मौके से फरार हो गए।

          जानकारी के अनुसार, राइस मिल संचालक राजेश गुप्ता निवासी चंदवार अपनी कार बैंक के सामने खड़ी कर किसी कार्य से बैंक के अंदर गए थे।  इसी दौरान रैकी कर रहे बदमाशों ने मौके का फायदा उठाते हुए कार का शीशा तोड़ा और अंदर रखी नगदी लेकर फरार हो गए।  घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।पीड़ित ने मामले की सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात को गंभीरता से लेते हुए पुलिस एक्टिव मोड में आ गई है।  आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है।  व्यस्तम मार्ग में इस तरह की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow