युवा दिवस पर हुआ सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम

Jan 12, 2026 - 22:31
 0  14
युवा दिवस पर हुआ सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम

शरीर को पुष्ट बनाने का सबसे सशक्त माध्यम है योग- विधायक बांधवगढ

योग से कई प्रकार की बीमारियों से मिलती है मुक्ति - कलेक्टर

उमरिया।  जिले में स्वामी विवेकानन्द की जयंती युवा दिवस के रूप मे मनाई गई। इस अवसर पर सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम प्रातः 9 से 10रू15 बजे आकाशवाणी के माध्यम से एक साथ एक संकेत पर प्रसारित किया गया। जिला मुख्यालय उमरिया में अमर शहीद स्टेडियम ग्राउण्ड में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया।

          विधायक बांधवगढ शिवनारायण सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द एक ऐसी प्रेरणा थे,जिनके विचार आज भी हम सब को ऊर्जा से भर देते हैं। जो व्यक्ति अपने आप पर भरोसा करता है, उसकी मदद ईश्वर भी करता है। प्रत्येक नागरिक को शरीर और मन से स्वस्थ होना चाहिये। शरीर को स्वस्थ बनाने का सबसे सशक्त माध्यम योग है। सूर्य नमस्कार और प्राणायाम करके योग के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए स्वामी विवेकानन्द के बताए मार्ग पर चलना होगा। सूर्य नमस्कार और प्राणायाम को अपनाना होगा और स्वयं को समाज और देश के लिये कार्य करने के लिए बड़े लक्ष्य से जोड़ना होगा।

          कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि योग हमें अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। योग से जहां एक ओर स्वास्थ्य ठीक रहता है वहीं शारीरिक एवं मानसिक विकास भी होता है। योग से कई प्रकार की बीमारियों से भी मुक्ति मिलती है। सूर्य नमस्कार में योग के सभी आसनों का समावेश होता है। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का गायन करके किया गया। उसके बाद स्वामी विवेकानन्द जी के विश्व प्रसिद्ध शिकागो उदबोधन एवं मुख्यमंत्री जी के संदेश का प्रसारण किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान से हुआ। कार्यक्रम का संचालन सुशील मिश्रा द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया।

          इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार भागवानी, सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह,अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम सत्या, प्रभारी एसडीएम कमलेश नीरज, जनप्रतिनिधि, जिला शिक्षा अधिकारी,जिला प्रमुख अधिकारी,गायत्री परिवार, ब्रम्हाकुमारी ईश्रीय विश्व विद्यालय शांति मार्ग उमरिया, वैश्य महा सम्मेलन,पत्रकार, विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं ने उपस्थित रहकर योग किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow