धर्म,संस्कृति और अध्यात्म देश की असली ताकत -राजेन्द्र शुक्ल

Jan 10, 2026 - 22:47
 0  15
धर्म,संस्कृति और अध्यात्म देश की असली ताकत  -राजेन्द्र शुक्ल

भाजपा की कामकाजी बैठक मैं शामिल हुए उपमुख्यमंत्री

उमरिया।  मध्य प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज 10 जनवरी शनिवार को उमरिया दौरे पर रहे हैं जहां उन्होंने सबसे पहले नगर के प्राचीन शिव मंदिर सागरेश्वर नाथ धाम में पूजा अर्चना कर अभिषेक किया। तत्पश्चात भाजपा कार्यालय में आयोजित कामकाजी बैठक में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल विधायक सुश्री मीना सिंह विधायक शिवनारायण सिंह जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती अनुजा पटेल, वरिष्ठ नेता मिथलेश पयासी, उपाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, धनुषधारी सिंह, महामंत्री दीपक छतवानी, हरीश विश्वकर्मा, और महामंत्री राधे कोल मौजूद रहे।

          बैठक को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री डॉ राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्णिम और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ संगठन के कार्यों के क्रियान्वयन के लिए जी जान से जुट जाएं। संगठन के द्वारा दिए गए दायित्वों को पूरी ईमानदारी के साथ निभाए। यही समय है जब कार्यकर्ता बगैर समय गंवाए अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण दिन इसलिए है कि 1000 साल पहले आक्रांताओं ने भगवान शिव का मंदिर सोमनाथ में आक्रमण कर हमारे आस्था के प्रतीक को मिटाने का कुत्सित प्रयास किया था। आक्रांताओं ने हमारे देश की संस्कृति को मिटाने देश में लंबे समय तक राज किया। इसके बाद भी वह अपने मंसूबे पर सफल नहीं हो सके। आज उसके 1000 साल बीत चुके हैं इसलिए हमारी सरकार ने इस वर्ष पूरे साल सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि आप सभी लोग अपने-अपने नगर,मोहल्ले और गांव में स्थित शिव मंदिरों में पूजा अर्चना कर अभिषेक इत्यादि जरूर करें। *भारत देश में धर्म, संस्कृति और अध्यात्म एक बड़ी ताकत है, जो हम सबको एकता के सूत्र में बांधे हुए हैं। यही वजह है कि आज दुनिया हमारे सामने नतमस्तक होती नजर आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने के साथ देश को पहली पंक्ति में खड़ा करने के प्रयास में है। इसलिए हम सबका दायित्व है कि धर्म संस्कृति और अध्यात्म का संरक्षण और संवर्धन करना बेहद जरूरी है। कामकाजी बैठक को भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल, विधायक सुश्री मीना सिंह और विधायक शिवनारायण सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा उपाध्यक्ष सुमित गौतम ने किया और आभार प्रदर्शन महामंत्री हरीश विश्वकर्मा ने किया।

          इस अवसर पर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनीष सिंह, राकेश शर्मा, उपाध्यक्ष इंद्रभान त्रिपाठी, रामनारायण पयासी,भाजपा नेत्री सुश्री ज्ञानवती सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला प्रधान, नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम कोल, उपाध्यक्ष अमृतलाल जायसवाल, अमित सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह गहरवार, कार्यालय मंत्री विनय मिश्रा, पूजा बैगा, मंडल अध्यक्ष पाली राधा तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह रघुवंशी, शैलेंद्र कुमार द्विवेदी सहित समस्त जिला पदाधिकारी, मंडलों के मंडल अध्यक्ष, बीएलए 1-2, बूथ अध्यक्ष और शक्ति केंद्र के पदाधिकारी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow