जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन मंत्री बने एड. पुष्पराज सिंह

Nov 26, 2025 - 22:43
 0  0
जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन मंत्री बने एड. पुष्पराज सिंह

उमरिया। जिला कांग्रेस कमेटी उमरिया में संगठन सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। जिले के सक्रिय और कर्मठ नेता एडवोकेट पुष्पराज सिंह को जिला कांग्रेस कमेटी उमरिया का संगठन मंत्री बनाया गया है। यह नियुक्ति जिला कांग्रेस कमेटी के संगठनात्मक विस्तार, बूथ स्तरीय मजबूती और आगामी कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन को ध्यान में रखते हुए की गई है। एड. पुष्पराज सिंह लंबे समय से कांग्रेस के विभिन्न कार्यक्रमों, आंदोलनों और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

          नियुक्ति के बाद एड. पुष्पराज सिंह ने जिला कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे कांग्रेस की विचारधारा, संगठन की नीतियों और जनता के मुद्दों को मजबूत तरीके से आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

          जिलाध्यक्ष इंजी. विजय कोल सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी उनके नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनकी नियुक्ति से जिले में संगठन और अधिक मजबूत होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow