मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण : भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जाकर अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाएं - आशुतोष अग्रवाल

Nov 7, 2025 - 19:41
 0  15
मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण : भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जाकर अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाएं  - आशुतोष अग्रवाल

उमरिया।  मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा उमरिया नगर मंडल और ग्रामीण मंडल के द्वारा स्थानीय सिंधी धर्मशाला में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल और अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार की विशेष उपस्थिति रही।

          कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि मतदाता सूची में सही लोगों के नाम जुड़ने चाहिए और गलत या फर्जी नाम हटाए जाने चाहिए. इससे चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष बनेगी। कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाता की पहचान करे जिनका नाम नहीं जुड़ा है उनका भी जोड़ने की प्रक्रिया कराए। SIR पार्टी का बड़ा अभियान है इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता इस अभियान में शामिल होकर प्रत्येक बूथ तक जाकर अभियान को शत प्रतिशत सफल बनायें। उन्होंने कहा कि SIR को लेकर कांग्रेस के नेता अफवाह फैला रहे हैं लेकिन उनकी अफवाह में आने की जरूरत नहीं है। सभी के पास गाइडलाइन से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध है। उसी के तहत सभी मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे। कार्यकर्ता यह प्रयास करें कि किसी का नाम छूटने न पाए। श्री अग्रवाल ने कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को SIR से संबंधित बातों को पूरे विस्तार से बताया है। *एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार ने कहा कि एससी मोर्चा के समस्त कार्यकर्ता पूरे समर्पण के इस अभियान जुटे किसी का नाम छूटने नही पाए इस बात का विशेष ध्यान रखना है। उन्होंने आग्रह करते हुए बताया कि मोदी सरकार ने सबसे ज्यादा लाभ एससी समाज को दिया है। समाज के लोंगो को चिन्हित कर पार्टी से जोड़ने का काम करे। क्योंकि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सबका साथ,सबका विकास और सबके विश्वास के साथ आगे बढ़ती है।

          कार्यशाला में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का भी गायन किया गया। कार्यशाला को पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा नेवी संबोधित किया, कार्यक्रम का संचालन महामंत्री दीपक छतवानी ने किया। इस दौरान विनय मिश्रा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र द्विवेदी, नगर मंडल अध्यक्ष नीतू सिंह, चंदिया मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह रघुवंशी, विष्णु भारती, राजेंद्र कोल, दिवाकर सिंह देवेंद्र तिवारी, नीरज चंदानी, घनश्याम वाधवानी, सुशील प्रजापति, सुजीत सिंह भदौरिया, सुनील खटीक, आशीष राय, जनपद सदस्य पूजा बैगा,पार्षद सविता सोंधिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow