पटाखा विवाद ने छीनी दीपावली की खुशियां

Oct 22, 2025 - 20:34
 0  137
पटाखा विवाद ने छीनी दीपावली की खुशियां

कालरी कर्मचारी की पिटाई के बाद मौत, गुस्साए परिजनों ने थाने में किया प्रदर्शन

उमरिया/नौरोजाबाद। दीपावली की रौनक उमरिया जिले के नौरोजाबाद में उस वक्त मातम में बदल गई, जब पटाखा फोड़ने के मामूली विवाद ने एक कालरी कर्मचारी की जान ले ली। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

          मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 8 निवासी छठ कुमार साहू (50 वर्ष) कुदरी खदान में कर्मचारी थे। मंगलवार की रात ड्यूटी से लौटने के बाद मोहल्ले में पटाखा फोड़ने को लेकर पड़ोसी सुशील सोनी और उसके पुत्रों रोहित व कृष्ण कुमार के साथ कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और आरोपियों ने छठ कुमार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

          गंभीर रूप से घायल छठ कुमार साहू ने देर रात नौरोजाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया। इसके बाद उपचार के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और देर रात ही उनकी मौत हो गई।

          घटना की खबर फैलते ही सुबह गुस्साए परिजन और स्थानीय लोग थाने पहुंच गए तथा आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए नारेबाजी की। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया। एसडीओपी पाली शिवचरण बोहित ने बताया कि मृतक की शिकायत पर पहले ही अपराध दर्ज किया जा चुका था, तीनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और आगे की कार्रवाई जारी है। इस दर्दनाक घटना ने दीपावली की खुशियों को गम में बदल दिया। इलाके में शोक और तनाव का माहौल बना हुआ है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow