बांधवगढ़ विधायक ने गौशाला में की गोवर्धन पूजा, कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति, गौमाता को तिलक-बंदन कर अर्पित किया भोग

Oct 21, 2025 - 21:28
 0  27
बांधवगढ़ विधायक ने गौशाला में की गोवर्धन पूजा,  कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति, गौमाता को तिलक-बंदन कर अर्पित किया भोग

उमरिया /बिरसिंहपुर पाली। जिले के करकेली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मुंडा स्थित गौशाला परिसर में गोवर्धन पूजा का पर्व हर्षोल्लास एवं धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बांधवगढ़ विधायक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विधि-विधान से गौमाता को तिलक लगाकर पुष्पमाला अर्पित की और विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाकर गौसेवा का संकल्प लिया।

          इस अवसर पर जिले के कलेक्टर, जनपद पंचायत प्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। विधायक ने कहा कि गोवर्धन पूजा हमारे जीवन में पर्यावरण, पशु संरक्षण और परंपरा के सम्मान का प्रतीक है। गौमाता हमारी संस्कृति की आधारशिला हैं, जिनकी सेवा और संरक्षण प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। पूजा के दौरान उपस्थित लोगों ने गौमाता को खीर, पूड़ी, लड्डू, चारा व अन्य व्यंजन खिलाए। गौशाला परिसर में धार्मिक गीतों और भजन कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बन गया।

          कार्यक्रम में विधायक एवं अधिकारियों ने गौसेवा, स्वच्छता और लोक परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया। ग्रामवासियों ने सामूहिक रूप से गौमाता की आरती उतारी और जिले में सुख-समृद्धि की कामना की। बांधवगढ़ विधायक द्वारा गौमाता को तिलक कर माला अर्पित करते हुए, साथ में कलेक्टर एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow