भाजपा ने राहुल गांधी का किया पुतला दहन, पीएम मोदी और उनकी मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर जलाया पुतला

उमरिया। भारतीय जनता पार्टी और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आज रविवार को बरसते पानी में राहुल गांधी का पुतला दहन किया है। बिहार में राहुल गांधी के एक कार्यक्रम के दौरान मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां हीराबेन के खिलाफ अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी की गई। जिसको लेकर आज गांधी चौक में पुतला दहन किया गया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन स्थानीय गांधी चौक में किया है। भाजपा के द्वारा बताया गया कि बिहार में राहुल गांधी की एक रैली के दौरान मंच से विपक्षी नेताओं के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां हीराबेन के लिए अशोभनीय और अमर्यादित टिप्पणी की गई है। भाजपा नेताओं ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए इतनी अशोभनीय और अमर्यादित टिप्पणी की गई कि उसका दोबारा जिक्र करना उचित नहीं है। नेताओं ने पुतला दहन के दौरान राहुल गांधी मुर्दाबाद और कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगाए।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल, वरिष्ठ नेता मिथिलेश मिश्रा, राजेंद्र तिवारी, ज्ञानेंद्र सिंह गहरवार, दीपक छतवानी, सुमित गौतम, विनय मिश्रा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित सिंह, मनीष सिंह सहित युवा मोर्चा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?






