बाघिन ने किया इंसान पर हमला

Aug 13, 2025 - 14:49
 0  62
बाघिन ने किया इंसान पर हमला

उमरिया।  बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व के मानपुर बफर अंतर्गत बीट मझौली पीएफ 377 में बुधवार को टाइगर ने इंसानी अटैक किया है।इस घटना में ननकू केवट पिता भोला केवट गम्भीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

          बताया जाता है कि ये घटना बुधवार की सुबह 9.30 बजे मझौली बीट के करीब मेढहाई तालाब के पास राजस्व क्षेत्र की है।घायल ननकू के शरीर मे कई जगह बाघ के पंजो के निशान है।घटना की जानकारी पर घटना स्थल पहुँचे पार्क टीम ने इलाज के लिए मानपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां फिलहाल 56 वर्षीय घायल ननकू इलाजरत है।इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है, लोग बाघिन की हरकतों को लेकर चिंतित हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow