दंपति ने किया कीटनाशक पदार्थ का सेवन, डायल-100 जवानों ने पहुँचाया अस्पताल

उमरिया I जिला उमरिया के थाना चंदिया क्षेत्र में दुब्बर गाँव में पारिवारिक कलह के चलते दंपति ने कीटनाशक पदार्थ खा लिया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 19-09-2024 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल चंदिया थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक सूर्य प्रताप सिंह एवं पायलेट संजय साहू ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि पति-पत्नी के आपसी पारिवारिक कलह के कारण दोनों ने कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया था। परिजनों ने डायल 100 नंबर पर कॉल कर अस्पताल ले जाने हेतु सहायता मांगी थी। डायल 112/100 जवानों ने दंपति को एफ़ आर व्ही वाहन से ले जाकर चंदिया अस्पताल मे भर्ती करवाया। डायल 100 जवानों की तत्परता से पीड़ित दंपति को समय पर उपचार मिला।
What's Your Reaction?






