विवाह के तीन साल के अंदर प्रसूता महिला हुई अग्निदग्धा की शिकार, हुई मौत

दहेज के लिए जिंदा जलाया-पीड़ित परिजन
उमरिया I चंदिया थाना अंतर्गत ग्राम घोघरी में आग से झुलसने से प्रसूता महिला के मौत होने की खबर है। बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे इस हादसे की खबर ससुराल पक्ष वालों ने मायका पक्ष को दिया है। घटना को देख प्रथम दृष्ट्या मायका पक्ष वालों ने ससुराल पक्ष पर गम्भीर आरोप लगाए है।
सूत्रों की माने तो मृतिका प्रसूता शालिनी गौतम का विवाह 2021 में ग्राम घोघरी निवासी श्रीकांत पिता रामकिशोर गौतम के साथ हुआ था। मृतिका परिजनों की माने तो अभी माह भर पहले भी घरेलू हिंसा का शिकार मृतिका प्रसूता बेटी शालिनी घर से चली गई थी, जिसके बाद गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज की गई थी, इस मामले में सोमवार को ससुराल पक्ष द्वारा जानकारी के बाद मायका पक्ष घटना स्थल ससुराल आया है, और मृतिका को पुलिस की मदद से पीएम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। मृतिका के सगे भाई सतीश तिवारी निवासी ओबरा (थाना बरही) जिला कटनी ने गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा है कि बहन को जिंदा जलाया गया है और हत्या की गई है। इस मामले में ससुराल पक्ष के सभी लोग जो घटना के समय घर पर मौजूद थे, शामिल है। घटना के बाद मौके पर चंदिया पुलिस पहुंची है और ज़रूरी कार्यवाही की है।
What's Your Reaction?






