राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर एन.एस.यू.आई. के द्वारा विद्या मंदिर में पहुंच, पुष्प माला अर्पित कर किया शिक्षकों का सम्मान

शिक्षकों का स्थान मनुष्य जीवन में रहेगा सर्वश्रेष्ठ-एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर
उमरिया। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर ने बताया कि भारत में पांच सितंबर को डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्ण जी के जन्मदिन पर राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जाता है। वह एक महान शिक्षक और भारत के राष्ट्रपति थे। इस दिन को शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। आज हम सब यहां आज शिक्षक दिवस के अवसर पर एकत्रित हुए हैं। आप सभी को शिक्षक दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। शिक्षक हमारे जीवन का स्तंभ और मार्गदर्शक होते हैं। वह अपना समय देकर हमारे जीवन को संवारते हैं और आगे बढ़ाते हैं। जिस तरह मिट्टी को तराश कर कलाकृति तैयार करने का कार्य कुम्हार करता है, वैसे ही शिक्षक हम बच्चों में निखार लाते हैं, हमें संवारते हैं। शिक्षक ना सिर्फ हमें शिक्षा देते हैं बल्कि वह हमेशा हमें अच्छा इंसान बनाने की कोशिश करते रहते हैं। उनकी कही बातें ही हमारे जीवन का निखारती हैं। साथियों इस दिन हमें डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद कर उन्हें नमन करना चाहिए जिनकी जयंती 5 सितंबर के दिन शिक्षक दिवस मनाया जाता है। 5 सितंबर शिक्षक दिवस का दिन उन्हें ही समर्पित है। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन देश के पहले उपराष्ट्रपति और महान शिक्षाविद, भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद और महान दार्शनिक थे। शिक्षकों का स्थान मनुष्य जीवन में हमेशा सर्वोपरी रहता है और रहेगा।
राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय उमरिया, आदर्श महाविद्यालय उमरिया, आई.टी.आई. कॉलेज उमरिया, पॉलिटेक्निक कॉलेज उमरिया, सज्जन उत्कृष्ठ स्कूल उमरिया, कालरी स्कूल उमरिया, कन्या स्कूल उमरिया में प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ का पुष्प माला अर्पित कर शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कांत तिवारी, रणविजय प्रताप सिंह उमरिया महाविद्यालय अध्यक्ष प्रदीप बैगा, नौरोजाबाद कॉलेज अध्यक्ष आकाश द्विवेदी, चंदिया कॉलेज अध्यक्ष अमित जोगी, मानपुर कॉलेज अध्यक्ष भगवानदीन यादव, मोनी बर्मन ब्लाक अध्यक्ष उमरिया, सरताज खान, काजल कोल, शंकर रजक, अमित सिंह, राहुल कोल, सुभाष यादव, विक्रम रावत, अफसर खान, गोविंद सिंह, पूजा कोरी, सुनीता सिंह, अमिता कोल आदि महाविद्यालय एवं स्कूल के छात्र मौजूद रहे।
What's Your Reaction?






