रात 2 बजे मकान में घुसी कार, मकान मालिक गम्भीर

May 5, 2022 - 05:16
 0  86
रात 2 बजे मकान में घुसी कार, मकान मालिक गम्भीर

उमरिया।  घर के आंगन में सो रहे निरपत उर्फ छोटेलाल पिता स्व मोले यादव उम्र 45 वर्ष निवासी अमड़ी कार हादसे का शिकार हुए है। 

          इस घटना में घायल निरपत का सर, पैर सहित शरीर के  क़ई अंग चोटिल बताये जा रहे है।  घटना के बाद घायल को जिला अस्पताल लाया गया है, जहाँ फिलहाल घायल इलाजरत है।  इस मामले में कोतवाली पुलिस ने कार क्रम एमपी 19 सीबी 6824 को घटना के बाद कब्जे में लिया है, वही आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध क्रम 249/22 धारा 279,337 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

          बताया जाता है कि रीवा निवासी कार चालक अपने साथियों के साथ ग्राम गिंजरी किसी वैवाहिक कार्यक्रम में शरीक होने रीवा से आया था, रात 2 बजे वैवाहिक कार्यक्रम से वापस जा रहा था, तभी अमड़ी के पास कार अनियंत्रित हुई और निरपत के मकान में जा घुसी, संजोग से इस दुर्घटना के दौरान मकान मालिक निरपत यादव अपने मकान के बाहर आंगन में सो रहा था, जिस वजह से हादसे का शिकार हुआ और गम्भीर रूप से घायल हुआ है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow