करेंट की चपेट में आने से महिला हुई घायल

Jun 30, 2022 - 22:28
 0  52
करेंट की चपेट में आने से महिला हुई  घायल

उमरिया।  कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम  सहजनारा निवासी सावित्री पति रोहित बैगा उम्र 25 वर्ष बिजली की चपेट में आने की वजह से गम्भीर रूप से जख्मी हुई है, घटना के बाद 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया है, जहाँ फिलहाल महिला इलाजरत है।

          बताया जाता है कि बुधवार की दोपहर करीब 1 बजे महिला समर्सिबल पम्प को स्टार्ट करने गई थी,किन्ही कारणों से विद्युत तार में करेंट था,जिसकी जानकारी महिला को नही थी,जैसे ही बिना प्लग के वायर से समर्सिबल पम्प को चालू करना चाहा वैसे ही विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में महिला आ गई,बताया जाता है कि इस हादसे में महिला के दोनो हाथ गम्भीर रूप से जख्मी हुए है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow