दिग्विजय सिंह का सनसनीखेज आरोप, कहा- शिवराज सरकार में कमीशन की टंगी है मेन्यू लिस्ट, तीन गुटों में बटी है सरकार- एक शिवराज दूसरी महाराज और तीसरा नाराज गुट

रीवा। कांग्रेस ने कर्नाटक में 40 प्रतिशत कमीशन की सरकार का चुनावी मुद्दा बनाया था वही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश में 25 प्रतिशत कमीशन की सरकार का मुद्दा उठा दिया हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा की शिवराज सरकार में मेन्यू लिस्ट टंगी हुई हैं। भाजपा तीन गुटों की सरकार बन गई हैं। एक शिवराज दूसरी महाराज और तीसरी रूठो की सरकार। ये सभी लूट रहे है।
रीवा में दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा की पंचायत राज के प्रतिनिधियों से पूरे अधिकार छीन लिए गए है। सरकारी तंत्र हावी है। मेनू लिस्ट टंगी हुई है। 25 प्रतिशत दो, काम ले जाओ। पूरे प्रदेश में कलेक्शन होता है और वह हर महीने पंचायत मंत्री और मुख्यमंत्री को पहुंचता है। दिग्विजय ने कहा की हमारी सरकार बनी तो हम पंचायत प्रतिनिधियों को पूरे अधिकार देंगे।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि झूठों के सरदार प्रदेश और देश हैं। मध्यप्रदेश में शिवराज और देश में मोदी बैठे हुए है। भाजपा तीन गुटों में बंट गई है शिवराज भाजपा, महाराज भाजपा, तीसरी नाराज भाजपा। शिवराज भाजपा 2003 से कमा रही लूट रही हैं। महाराजा भाजपा 3 साल से लूट मचाये हुए है। अब नाराज भाजपा कह रही हैं की तुम्ही सब लूट रहे हमें क्यों नहीं दे रहे। भाजपा में कुछ ईमानदार भी हैं जिन्होंने चने खाकर भाजपा को खड़ा किया। दिग्विजय ने कहा कि कैलाश जोशी जैसा ईमानदार मैने अपने जीवन काल में नहीं देखा। जोशी सायकल से चलते थे और सभी कार्यकर्ताओं के दुख सुख में पहुंचते थे।
What's Your Reaction?






