झाड़फूक के नाम पर 48 लाख 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने वाले व्यक्तियों के ऊपर एस पी ने रखा ईनाम

Apr 22, 2023 - 11:01
 0  46
झाड़फूक के नाम पर 48 लाख 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने वाले व्यक्तियों के ऊपर एस पी ने रखा ईनाम

झाड़-फूंक करके समस्या से निजात दिलाने का दिया था झांसा

उमरिया।  झाड़-फूंक के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों के खिलाफ अब sp ने इनाम घोषित किया है। जहा फरियादिया रेतवी तिवारी पति निवासी 05 नम्बर कालोनी थाना नौरोजाबाद द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।  दिनांक 17.10.2022 से दिनांक 25.03.2023 के मध्य आरोपीगण 01. शमशाद खान पिता खुदाबक्श नियाजी, 02. जुबेदा बेगम पिता शमशाद नियाजी दोनो निवासी 05 नम्बर कालोनी नौरोजाबाद 03. रज्जाक खान पिता इसहाक खान निवासी ग्राम बडवारा थाना बडबारा जिला कटनी द्वारा झाड फूक कराने के नाम पर 48 लाख 50 हजार रूपये की धोखा धडी की गई है। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना नौरोजाबाद में अपराध क्र. 105/23 धारा 420, 120बी, 34 ताहि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेनचा मे लिया गया है। मामले में आरोपीगण प्रकरण कायमी दिनांक से फरार है जिनकी तलाश के हर संभव प्रयास किये गये किन्तु आरोपीगणों के संबंध मे अब तक कोई जानकारी प्राप्त नही हुई है।

          पुलिस अधीक्षक जिला  प्रमोद कुमार सिन्हा द्वारा मामले के फरार आरोपी (01. शमशाद खान पिता खुदाबक्श नियाजी, 02. जुबेदा बेगम पिता शमशाद नियाजी दोनो निवासी 05 नम्बर कालोनी नौरोजाबाद 03. रज्जाक खान पिता इसहाक खान निवासी ग्राम बडवारा थाना बडबारा जिला कटनी की सूचना देने व गिरफ्तार कराने में सहयोग करने के लिए 1000 /- रुपये का नगद ईनाम की घोषणा की गई है।

Source  : online. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow