स्पीड पे नही लग रहा लगाम : दो बाइक टकराई, तीन घायल

उमरिया। नौरोज़ाबाद थाना अंतर्गत ग्राम जरहा में दो बाइक की आपस मे भिड़ंत हुई है,इस घटना में बाइक में सवार तीन लोग घायल बताए जा रहे है,घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची 108 की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।
इस घटना में करकेली निवासी मोटर मिस्त्री पुष्पराज पिता ओमकार महोबिया उम्र 20 वर्ष,राजकुमार पिता कोमल चंद प्रजापति उम्र 25 वर्ष एवम मुकेश पिता इंद्रपाल सिंह गोंड निवासी ग्राम जुड़वानी उम्र 18 वर्ष घायल बताए जा रहे है।
बताया जाता है कि घायल पुष्पराज एवम राजकुमार दोनो मोटर बनाने ग्राम जरहा गए थे,वापस आते समय ग्राम जरहा स्थित पानी टँकी के पास विपरीत दिशा से आ रहे मुकेश सिंह की बाइक से टकरा गए और तीनों हादसे का शिकार हुए है।इस घटना में ग्राम जुड़वानी निवासी मुकेश सिंह ज्यादा चोटिल बताया जा रहा है।
What's Your Reaction?






