ऐसा क्या हुआ नाबालिग प्रेमी युगल ने जंगल में लगाई फांसी, पेड़ में एक ही फंदे पर लटका मिला शव, फैली सनसनी   

Aug 1, 2023 - 11:44
 0  228
ऐसा क्या हुआ नाबालिग प्रेमी युगल ने जंगल में लगाई फांसी, पेड़ में एक ही फंदे पर लटका मिला शव, फैली सनसनी   

शहडोल।  मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां जंगल में एक नाबालिग प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दोनों का शव पेड़ पर एक ही फंदे पर झूलता मिला। प्रेम प्रसंग के चलते दोनों की आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
          मिली जानकारी के अनुसार घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अमहा के कुनुक नदी के समीप जंगल की है। बताया जा रहा है कि जब आते-जाते लोगों की नजर इस मृतक प्रेमी जोड़े पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है। 
          फिलहाल दोनों ही नाबालिग प्रेमी जोड़े की पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। किन परिस्थियों में दोनों नाबालिग ने यह का कदम उठाया, ये भी पुलिस के लिए जांच का विषय है। मृतकों की शिनाख्ती और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का असली कारण स्पष्ट हो पाएगा।  जांच जारी है।      

Source: online.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow