बाघ के हमले से मवेशी चरवाहा हुआ घायल

उमरिया। बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के परिक्षेत्र खितौली रेंज की घटना सामने आई है। डोभा बीट के आर एफ 381 से सटे गांव के किनारे देविया डोंगरी हार के जंगल में बाघ ने हमला किया है। हमले से रंक्षा निवासी भगवान दीन अगरिया पिता विशंभर अगरिया उम्र 42 वर्ष घायल हुआ है।
सूचना पर खितौली परिक्षेत्राधिकारी स्वास्तिक जैन और सहायक परिक्षेत्राधिकारी गजराज सिंह वनरक्षक रक्षां आनंद मराबी वनरक्षक डोभा कमलेश बैगा एवं अन्य सुरक्षा श्रमिको ने तत्काल घटना स्थल पहुंचे और घायल को जिला चिकित्सालय उमरिया में भर्ती कराया। घटना दोपहर करीब 12 बजे के आस पास की बताई गईहै। खितौली सहायक परिक्षेत्राधिकारी द्वारा परिवार को एक हजार रुपए की तत्कालिक सहायता राशि दी गई है।
What's Your Reaction?






