गुरुपूर्णिमा पर गुरु स्थान पर पूजे गए गुरु महाराज

Jul 4, 2023 - 11:03
 0  15
गुरुपूर्णिमा पर गुरु स्थान पर पूजे गए गुरु महाराज

मंदिरों में हुए विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान

उमरिया- आषाढ़ के महीने में पड़ने वाली  पूर्णिमा बेहद खास है, क्योंकि इस दिन गुरु पूर्णिमा भी मनाई जा रही है।धर्मशास्त्र में गुरु वही है जो मनुष्य का ईश्वर के साथ संबंध जोड़ता है. अज्ञानरूपी अंधकार को दूर करने वाला गुरु कहलाता है । शास्त्रो के अनुसार गुरु शब्द की उत्पत्ति उपनिषदों से हुई है ।अज्ञान को मिटाने वाला गुरु पूर्णिमा पर महर्षि वेद व्यास जी का जन्मदिन मनाया जाता है. इस बार गुरु पूर्णिमा आज 03 जुलाई को हैं। गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरु का पूजन कर उनके प्रति सम्मान प्रकट किया जाता है।

          ज्ञात हो कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आज श्रद्धालुओं ने गुरुदेव महाराज की पूजा अर्चना करने के साथ- साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान सम्पादित कराए। जिला मुख्यालय स्थित मन्दिरों में रामायण पाठ, भजन कीर्तन के साथ हवन भंडारा प्रसाद वितरण किया गया। गुरुपूर्णिमा पर स्थानीय साग्रेश्वरनाथ सगरा मन्दिर में रामायण पाठ का आयोजन किया गया था जिसमें गुरू जी के शिष्यों सहित महिलाओं ने रामायण पाठ का गायन किया। रामायण पाठ के बाद हवन आदि के साथ अरूण श्रीवास्तव के द्वारा भंडारा प्रसाद का वितरण किया गया जिसमें बढ़चढ़कर  श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर पूण्य लाभ अर्जित किया।

          गुरुपूर्णिमा के मौके पर समूचे जिले में गुरुदेव की पूजा कर शिष्यों ने आशीर्वाद प्राप्त किया।  ज्ञात हो कि साग्रेश्वरनाथ सगरा मंदिर में गुरुजी के महिला- पुरूष शिष्य काफी संख्या में एकत्रित होकर भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने के साथ साथ- गुरुजी की पूजा आराधना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow