मानव श्रृंखला बनाकर जताया आक्रोश

उमरिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काफिले को पंजाब में रोकने की घटना के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा उमरिया ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय स्थित महारानी दुर्गावती चौक से पुराना बस स्टैंड तक मानव श्रंखला के रूप मे निकले भाजपाइयों के साथ साथ जिले भर के छात्र - छात्राएं व नौजवान भी सम्मिलित हुए और पंजाब की चन्नी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की मानव श्रंखला कार्यक्रम में विशेष रुप से मध्यप्रदेश महिला वित्त विकास निगम की अध्यक्षा श्रीमती अमिता चपरा बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डे युवामोर्चा जिलाध्यक्ष अमित सिंह व युवा मोर्चा आईटी के प्रदेश के सह प्रभारी ज्ञानेंद्र शुक्ला सहित जिले के तमाम मोर्चा व मंडल पदाधिकारी एकत्र हुए युवामोर्चा जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि आज पूरा देश पंजाब शासित कांग्रेस सरकार की सुनियोजित करतूत की निंदा कर रहा है आज हमने मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया है।
कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि यह पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेस का रचा हुआ षड्यंत्र था। पंजाब सरकार ने पीएम मोदी की सुरक्षा में कमी रखी थी। किसी कांग्रेस शासित राज्य में देश के प्रधानमंत्री ही सुरक्षित नहीं है तो आम लोग कैसे सुरक्षित हो सकते हैं।
कार्यक्रम में भाजपा नेत्री ज्ञानवती सिंह, पूर्व ज्ञानेंद्र सिंह , पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, धनुषधारी सिंह , दीपक छत्तवानी विनय मिश्रा, राजेन्द्र कोल, सुमित गौतम , विष्णु भारती, दिवाकर सिंह, मनीष सिंह , पारस खटीक, अपूर्व जैन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?






