फिल्म नायक की तर्ज पर दिखे कलेक्टर
उमरिया। सैकड़ो की तादात में ग्राम समरकोईनी पहुंचे विस्थापित ग्रामीणों ने कलेक्टर से सीधे रूबरू होकर अपनी समस्याएं बताई,जिसमे कलेक्टर ने आन स्पॉट सैकडों समस्याओं के निराकरण पर मुहर लगाई है। इस दौरान आवास लाभ,गरीबी रेखा में नाम,खाद्यान्न पात्रता पर्ची, शिक्षा, बिजली-पानी जैसी मूलभूत ज़रूरतों पर विस्थापित ग्रामीणों की ज्यादा समस्या देखी गई,इसके अलावा मौके पर मौजूद विस्थापित ग्रामीण 5 एकड़ भूमि की भी मांग कर रहे थे,वही क़ई ऐसे भी पीड़ित ग्रामीण दिखे जो मुआवजे की राशि की मांग कर रहे थे।जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जनपद मानपुर के ग्राम समरकोईनी में समस्या निवारण शिविर में कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के अलावा बीटीआर संयुक्त संचालक लवित भारती, एसडीएम मानपुर सिद्धार्थ पटेल, जनपद सीईओ राजेन्द शुक्ला सहित वन विभाग, खाद्य विभाग,पीएचई, महिला बाल विकास, राजस्व विभाग सहित दूसरे जिम्मेदार विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मौजूद थे, इस दौरान शिविर में कलवाह, मैनवाह, कुमरवाह, मिल्ली एवम मगधी के सैकड़ो विस्थापित पीड़ित ग्रामीण जो फिलहाल विस्थापन के बाद डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों में अलग अलग बस गए है, पहुंचे और प्रशासन के समक्ष सीधे अपनी समस्याएं रखी है और निराकरण का निवेदन किया है।
ग्राम मगधी से विस्थापित उमा सिंह, मैनवाह से विस्थापित अशोक बाई, चंपा सिंह ये भी विस्थापन से पूर्व आंगनबाड़ी में सेवा दे रही थी, विस्थापन के बाद इन्हें हटा दिया गया, इन्हें कलेक्टर ने सम्बंधित विभाग को तुरन्त कार्यवाही करने निर्देशित किया है। इनके अलावा रमेश यादव, सम्पत, राकेश, मूलचंद यादव, महेंद्र, गंगा सिंह, किशोरी लाल, रुपाली बाई, शिवचरण जैसे सैकड़ो की संख्या में आये विस्थापित जनों की समस्याओं का आन स्पॉट कलेक्टर ने निराकरण किया है।
विदित हो कि इसी माह 2 फरवरी बुधवार को मछखेता बेरियर में विस्थापित पीड़ित परिवारों से मिलकर कलेक्टर ने 10 फरवरी दिन गुरुवार को ग्राम समरकोईनी में समस्याओं के निराकरण की बात कही थी, इसी बात पर सैकड़ो की तादात में विस्थापित परिवार गुरुवार को ग्राम समरकोईनी पहुंचे और कलेक्टर से सीधे रूबरू होकर अपनी समस्याएं बताई है।
What's Your Reaction?






