मुख्यमंत्री जन सेवा शिविर संपन्न, लोगों में दिखा उत्साह

Oct 15, 2022 - 10:50
 0  16
मुख्यमंत्री जन सेवा शिविर संपन्न, लोगों में दिखा उत्साह

उमरिया।  दिनांक 14/10/2022 को जनपद पंचायत करकेली अंतर्गत ग्राम पंचायत धवईझर मे मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत द्वितीय चरण का फालोअप शिविर लगाया गया, जिस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के  विधायक शिवनारायण सिंह द्वारा  प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओ के बारे मे जानकारी दी गई तथा प्रथम चरण शिविर मे आये 248 आवेदन मे 127 आवेदन पात्र पाये गये शेष प्रक्रियाधीन है जिसे द्वितीय चरण फालोअप शिविर मे पात्र हितग्राहियों को स्वीकृत पश्चात  उज्जवला योजना के तहत गैस चुल्हा वितरण, वृद्धा पेन्सन प्रमाण पत्र, खाधान्न पात्रता पर्ची, आयुष्मान काड का वितरण किया गया । 

          कार्यक्रम मे मुख्य रूप से पूर्व मंडलअध्यक्ष संग्राम सिंह, अपर कलेक्टर ईला तिवारी, जनपद सीईओ एन.आर.एम. शुक्ला, गिरवर सिंह सरपंच, सचिव राजस्व विभाग के व अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं अधिक संख्या मे ग्रामवासी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow