चलते पिकप से निकला चका, लगा जाम

Sep 7, 2022 - 11:30
 0  30
चलते पिकप से निकला चका, लगा जाम
चलते पिकप से निकला चका, लगा जाम

उमरिया।  शहपुरा मार्ग पर स्थित वन नाका के करींब जाम की स्थिति निर्मित हुई है।  बताया जाता है कि सरिया लोड पिकअप वाहन का पिछला टायर चलती गाड़ी में निकल गया था, जिसके बाद पीछे से आ रहा ट्रक पिकअप से टकरा गया है, जिसके बाद दोनो ही वाहन मुख्य सड़क पर खड़े हो गए है, जिस वजह से जाम की स्थिति निर्मित है।  हालांकि काफी देर बाद स्थानीय लोगो की मदद से सड़क के बिल्कुल किनारे से वाहन निकासी का रास्ता बन गया है, जिससे धीरे धीरे वाहन निकलना शुरू हो गए है।

          विदित हो कि घटना स्थल के करींब बड़ा गड्ढा है, जिस वजह से भी वाहनों की आवाजाही में भारी दिक्कत हो रही है, अभी हाल में सड़क के बीच बड़े गड्ढे की वजह से क़ई दुर्घटनाएं भी कारित हो चुकी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow