पानी मे डूबे मासूम का शव दो हफ्ते बाद मिला

Sep 6, 2022 - 21:08
 0  78
पानी मे डूबे मासूम का शव दो हफ्ते बाद मिला

उमरिया।  कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम धनवाही स्थित नरसरहा नाले के पास पानी मे डूबे मासूम का शव करींब दो हफ्ते बाद नाले से 200 मीटर आगे मिल गया है।

          बताया जाता है कि घटना के बाद से ही प्रशासन सहित ग्रामीण मासूम के पतासाजी के प्रयास में जुटे थे, काफी प्रयास के बाद मेहनत रंग लाई और मासूम का शव मिल गया।

          विदित हो कि ग्राम धनवाही में तेज बारिश में मछली मारने गए 10 वर्षीय साहिल पिता ज्ञान सिंह बह गया था।  इस हादसे के बाद मौके पर कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव एवम एसपी प्रमोद कुमार पहुंचे थे, जिसके बाद उन्होंने त्वरित मासूम के तलाश के निर्देश दिए थे, परन्तु काफी प्रयास के बाद भी मासूम नही मिल सका था।  अब घटना के दो हफ्ते के अधिक समय बाद उसका शव मिल सका है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow