ना पालतू मवेशी आवारा ना छोड़ा जाता, ना ऐसी स्थिति निर्मित होती

Aug 22, 2022 - 16:12
 0  120
ना पालतू मवेशी आवारा ना छोड़ा जाता, ना ऐसी स्थिति निर्मित  होती

उमरिया।  मुख्यालय स्थित घंघरी ओव्हर ब्रिज के ऊपर स्कार्पियो वाहन दुर्घटना ग्रस्त हुई है, इस घटना में एक युवक के घायल होने की खबर है।

          बताया जाता है कि दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो वाहन एमपी 54 सी 1673 बृजेन्द्र पिता मोरध्वज पांडेय निवासी उमरिया की है, जो हाइवे 43 से अन्यत्र कही जा रहे थे, इसी दौरान स्कार्पियो जैसे ही घँघरी स्थित ओवरब्रिज पहुंची, अचानक पालतू मवेशी सामने आ गया, जिसको बचाने के चलते दुर्घटना घटित हुई है।

          इस हादसे में स्कार्पियो वाहन बाल-बाल बची,  नही तो बड़ी दुर्घटना से इनकार नही किया जा सकता रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow