जिला पंचायत के ज्यादातर वार्डो में नए चेहरे बढ़त की ओर

Jun 27, 2022 - 10:26
 0  183
जिला पंचायत के ज्यादातर वार्डो में नए चेहरे बढ़त की ओर

उमरिया।  जिला पंचायत के वार्ड 5 से केशव बारी भारी मतों से बढ़त बनाये है, इस वार्ड से कांग्रेस के मजबूत स्तम्भ एवम पूर्व विधायक अजय सिंह के अलावा दिवाकर सिंह, चन्द्र प्रकाश द्विवेदी, मुकेश मिश्र जैसे राजनीतिक चेहरे थे, परन्तु अधिकांश पंचायतों में बीएसपी के पूर्व अध्यक्ष केशव बारी लगातार बढ़त बनाये हुए है।  इसके अलावा जिला पंचायत के वार्ड 7 से कांग्रेस नेता  ओमकार सिंह (बबलू) भी बड़ी बढ़त लेकर कतार के पहले पंक्ति पर है।

          सूत्रों की माने तो करींब 3 हजार मतों के अंतर से आगे चल रहे है, इस वार्ड से पहली जिला पंचायत अध्यक्ष चन्द्रप्रभा सिंह के अलावा पुष्पेंद्र गौतम, मनीष सिंह, ज्ञानेंद्र शुक्ल, उदय भान राठौर, सम्पत पांडे समेत कई दिग्गज मैदान में रहे है।  इसके अलावा जिला पंचायत का वार्ड 10 में जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानवती सिंह मैदान में थी, सूत्रों की माने तो इस वार्ड से हेमराज बैगा  करींब 6 हजार मतों से बढ़त बनाये हुए है।

          मतों के ध्रुवीकरण से बहुत से वार्डो में नए चेहरे जीत की ओर अग्रसर है।  सूत्रों की माने तो इनके अलावा जिला पंचायत के वार्ड 6 से बाला सिंह टेकाम , वार्ड 8 से श्रीमती मीना कैलाश सिंह एवम वार्ड 9 से बेला अर्जुन सिंह अपने प्रतिद्वंद्वी से बढ़त बनाये हुए है।

    

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow