घर मे घुसकर अज्ञात महिला ने लाखो के जेवरात किये पार, क़ई और जगह भी सेंध की खबर

May 29, 2022 - 05:25
 0  83
घर मे घुसकर अज्ञात महिला ने लाखो के जेवरात किये पार, क़ई और जगह भी सेंध की खबर

उमरिया।  अमरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम बचहा में दिनदहाड़े घर मे घुसकर अज्ञात महिला ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है।  बताया जाता है कि इस महिला ने शातिराना अंदाज़ में घर की महिला को लालच दिया और लाखों के जेवरात, साड़ी और बर्तन पार कर दिए है, इस घटना के अलावा ग्राम बचहा से सटे भरौली गांव में भी उक्त महिला ने बर्मन समाज के क़ई घरों को निशाना बनाया है और लंबा हाथ साफ किया है।  इस घटना से दहशत में आया परिवार अभी पुलिस के शरण मे भी नही गया और न किसी तरह की शिकायत ही दर्ज कराई है।

          बताया जाता है कि पीड़ित परिवार का मुखिया लालमन पिता रामकिशोर काछी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम बचहा रोजगार के लिए गांव से कुछ दूर ग्राम कोइलारी में था,जब ये घटना घटित हुई है।पीड़ित पति लालमन की माने तो अज्ञात महिला सोमवार को एक बच्चे को लेकर घर आई थी,और लालच का झूठा झांसा देते हुए पत्नी मीरा बाई से घर के सभी जेवरात मंगाई,और कुछ देर में पूरे जेवरात लेकर अन्यत्र चम्पत हो गई,उक्त अज्ञात महिला पर संदेह यह भी है कि पीड़ित पत्नी को कुछ खिलाकर या सुंघाकर पूरे वारदात को अंजाम दिया गया है।  दरअसल इस पूरे वारदात की खबर पीड़ित पत्नी ने तुरन्त पति लालमन को नही बताया बल्कि दो दिनों बाद इस पूरे मामले की जानकारी पति को दी है,जिसके बाद पति लालमन ग्राम कोइलारी से ग्राम बचहा आया है।इस पूरे मामले में अज्ञात महिला ने जिस तरह लालच का झूठा झांसा देकर बेशकीमती जेवरात सहित घर की दूसरी सामग्री पार की है,बड़ी घटना है,इस वारदात के बाद से ही पूरा परिवार शॉक्ड है और दहशत में है।

          इस घटना के अलावा सूत्रों की माने तो ग्राम बचहा के करींब भरौली गांव में भी इन महिलाओं ने कुछ परिवार को निशाना बनाया है,सूत्रों की माने तो पीड़ित परिवार बर्मन समाज से है,इस वारदात में एक महिला नही बल्कि वारदात को अंजाम देते समय दो अज्ञात महिलाओं के होने की खबर है।


     

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow