ऐसा क्या हुआ कि पत्रकारों को पुलिस ने ऐसी स्थिति में खड़ा किया?

Apr 8, 2022 - 23:56
 0  535
ऐसा क्या हुआ कि पत्रकारों को पुलिस ने ऐसी स्थिति में खड़ा किया?

सीधी।  सीधी पुलिस ने पत्रकारों का ये हाल किया है।  भाजपा विधायक के खिलाफ़ ख़बर लिखने पर एफआईआर दर्ज़ की गई है। जिसप पर सीधी जिले की पुलिस ने पत्रकारों को थाने में बुलाकर अर्धनग्न अवस्था में खड़ा कर दिया है। इनमें से ज्यादातर यूट्यूब चैनल चलाते हैं।

              सबसे बाएं दाढ़ी वाले हैं कनिष्क तिवारी। कनिष्क बघेली में अपने यूट्यूब चैनल पर खबरें चलाते हैं। उनके चैनल के सवा लाख सब्सक्राइबर हैं।

          बताया गया है कि इन पत्रकारों ने भाजपा विधायक केदारनाथ शुक्ला के खिलाफ ख़बरें चलाई थीं, जिससे शुक्ला नाराज़ थे। उनके कहने पर सीधी पुलिस ने कनिष्क और उनके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

          पुलिस का कहना है कि ये लोग फर्जी आईडी से भाजपा सरकार और विधायकों के खिलाफ लिखते और ख़बरें दिखाते हैं।

          हालाकि खबर के बाद  सम्बंधित  टीआई, एसआई को लाईन अटैच कर दिया गया है।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow