दो साल के नर बाघ की हुई मौत
![दो साल के नर बाघ की हुई मौत](https://bmp24news.com/uploads/images/202406/image_870x_6662cf8745b80.jpg)
उमरिया I बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व के पनपथा बफर के बिरुहुली बीट में दो वर्षीय नर बाघ मृत अवस्था मे मिला है। सूत्रों की माने तो पनपथा बफर के वन कर्मियों को गुरुवार की देर शाम आरएफ 407 में उस समय मृत नर बाघ दिखा, जब वन कर्मी जंगल के गश्त में थे, जानकारी के बाद जिम्मेदार वन अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई है।करीब दो वर्षीय नर बाघ की कैसे मौत हुई है, फिलहाल साफ नही है, हालांकि बाघ के शव को देख प्राथमिक दृष्ट्या दूसरे बाघ के फाइटिंग से मौत होने की बात कही जा रही है। सूत्रों की माने तो घटना के बाद शुक्रवार को करीब 12 बजे पीएम आदि के बाद घटना स्थल के करीब ही उच्च अधिकारियों के समक्ष अंतिम संस्कार किया जाएगा।
What's Your Reaction?
![like](https://bmp24news.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://bmp24news.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://bmp24news.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://bmp24news.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://bmp24news.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://bmp24news.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://bmp24news.com/assets/img/reactions/wow.png)