कांग्रेसियों ने घेरा मण्डी का गेट, किसानो के समर्थन मे किया धरना प्रदर्शन, भाजपा पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

उमरिया। किसानो को एमएसपी की गारंटी, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने आदि कई मांगों को लेकर सोमवार को कांग्रेसियों ने कृषि उपज मण्डी के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तथा पूर्व विधायक अजय सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार जायज मुद्दों पर आंदोलन कर रहे किसानो को प्रताडि़त कर रही है। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने धन्नासेठ मित्रों के कहने पर अन्नदाता का अपमान कर रहे हैं। वे ऐसी नीतियां बना रहे हैं, जिनसे सिर्फ उद्योगपतियों को ही फायदा हो। इसी सोच के कारण देश मे बेरोजगारी, मंहगाई और असंतोष बढ़ता जा रहा है। इस मनमानी का विरोध करने वालों को ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग से नोटिस दिलवाये जा रहे हैं।
कार्यवाही से बेखौफ राहुल गांधी
श्री सिंह ने कहा कि देश मे सिर्फ राहुल गांधी ही ऐसे नेता हैं, जिन्हे भाजपा सरकार किसी भी तरह से नहीं डरवा सकी है। वे बेखौफ हो कर अपनी पदयात्राओं के जरिये जनता को जागरूक करने मे कार्य मे लगे हुए हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव मे 3100 रूपये मे धान तथा 2700 रूपये प्रति क्विंटल मे गेंहूं की खरीदी, महिलाओं को हर महीने 3000 रूपये देने सहित कई वादे करके वोट तो ले लिये परंतु अब उन्हे पूरा नहीं कर रही है। उन्होने सरकार से दमनकारी रवैया त्याग कर किसानो की बातों को तत्काल स्वीकार करने की मांग की है।
भाजपा पर हुए करारे प्रहार
कार्यक्रम को पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, अमृतलाल यादव, प्रवक्ता अशोक गौंटिया, संजय अग्रवाल, इंजी. विजय कोल, सेवादल के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, मिथलेश राय, पीएन राव, वासुदेव सिंह उटिया आदि नेताओं ने संबोधित करते हुए भाजपा पर करारे प्रहार किए। मंच का संचालन ब्लाक अध्यक्ष शिशुपाल यादव ने किया।
इस अवसर पर त्रिभुवन प्रताप सिंह, वरिष्ठ नेता पं. रामकिशोर चतुर्वेदी, सुरेश सिंह, ब्लाक अध्यक्ष मनोज सिंह, संजय अग्रवाल, रामनरेश सिंह, अशोक मिश्रा, मयंक सिंह, रघुनाथ सोनी, निरंजन प्रताप सिंह, पं. हीरेश मिश्रा, विजेन्द्र सिंह अब्बू, ओमप्रकाश सोनी, संदीप यादव, पार्षद संजय पाण्डे, श्रीमती रामायणवती कोल, श्रीमती शकुतंला धुर्वे, ताजेन्द्र सिंह, राजीव सिंह बघेल, संतोष सिंह ददरौडी, मुकेशप्रताप सिंह, धीरेन्द्र सिंह, ताराचंद राजपूत, शेख शाहरूख, सोमचंद वर्मा, अयाज खान, अफजल खान, वीरेन्द्र सिंह सेंगर, उमेश कोल, वंशस्वरूप शर्मा, असीरन बी सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेसजन उपस्थित थे।
What's Your Reaction?






