कांग्रेस की पत्रकार वार्ता सम्पन्न

May 10, 2023 - 10:40
 0  29
कांग्रेस की पत्रकार वार्ता सम्पन्न

संगठन प्रभारी श्री जगदीश सैनी व कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय सिंह जी ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।

गांधी चौक में नारी सम्मान योजना का शुभारंभ किया गया

उमरिया।  जिला कांग्रेस की पत्रकार वार्ता आज दिनांक  09/05/2023 को होटल बांधवगढ़ पैलेस में सम्पन्न हुई कांग्रेस की पत्रकार वार्ता को प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री उमरिया जिले के संगठन प्रभारी श्री जगदीश सैनी जी व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूर्व विधायक श्री अजय सिंह जी द्वारा सम्बोधित किया गया।आभार प्रदर्शन जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता मो0 नईम द्वारा किया गया।
          आज की कांग्रेस की प्रेस वार्ता में नारी सम्मान योजना शुभारंभ पर आयोजित थी।प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी के द्वारा प्रदेश की महिलाओं को वचन दिया है कि कांग्रेस की सरकार बनते ही महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रू. आर्थिक सहायता और 500 रु. में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।

पूर्व विधायक स्व. नरेन्द्र प्रताप सिंह जी दादा भाई व वीर महाराणा प्रताप जी को किया गया नमन
          पूर्व विधायक स्व. नरेन्द्र प्रताप सिंह जी दादा भाई की जयंती व वीर महाराणा प्रताप जी की जयंती पर उन्हें नमन किया गया तैल चित्र पर फूल माला पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

गांधी चौक में नारी सम्मान योजना का हुआ शुभारंभ
          स्थानीय गांधी चौक में जिला कांग्रेस उमरिया द्वारा महिलाओं का पंजीयन कराकर विधिवत महिलाओं का फार्म भरवाकर नारी सम्मान योजना का शुभारंभ किया गया।  गांधी चौक में आयोजित सभा को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूर्व विधायक  अजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री उमरिया जिले के संगठन प्रभारी जगदीश सैनी, प्रदेश महामंत्री विजय कोल, संगठन मंत्री संजीव खण्डेलवाल, पुष्पराज सिंह, अमृत लाल यादव, सावित्री सिंह, ओ.पी.द्विवेदी, रोशनी सिंह, शकुंतला धुर्वे, रामायणवती कोल, प्रमोद उपाध्याय इत्यादि पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया।  मंच संचालन शिशुपाल यादव ने किया।
          कार्यक्रम में मुख्यरूप से राजेश शर्मा, रामकिशोर चतुर्वेदी, उदयप्रताप सिंह, ठाकुरदास सचदेव, शारदाप्रसाद गौतम, त्रिभुवन प्रताप सिंह,अनीता सिंह सुभाषनारायण सिंह, लालबहादुर सिंह, ध्रुव सिंह, संतोष सिंह, अशोक गोटिया, मनोज सिंह, तिलकराज सिंह, संजय अग्रवाल, वासुदेव उटिया,बाला सिंह टेकाम, नासिर अंसारी, ध्यान सिंह, फूल सिंह, संजय पाण्डेय, हेमंत बैगा, सतवंत सिंह, निरंजन सिंह, के.पी. सिंह, संतोष सिंह, ओमकार सिंह,ओमप्रकाश सोनी, मो0 आजाद, विजेन्द्र सिंह अब्बू,असलम शेर, कृष्णकांत तिवारी, अवधेश राय, मोबीन खान, संतोष  राठौर, दुर्गावती, मस्ताना खान, संदीप यादव, राधव अग्रवाल, ताजेन्द्र सिंह, विक्रम सिंह, शेख शहरूख, राजीव सिंह,निवेदन सिंह, मो0 हुसैन, सुरेश सिंह, रधुनाथ सोनी, रामनरेश सिंह मिथिलेश राय, हीरेश मिश्रा, इत्यादि भारी तादात में कांग्रेसजन  उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow