कांग्रेस की नारी सम्मान योजना का शुभारंभ आज, गांधी चौक मे होगा आयोजन, कार्यकर्ता भरवायेंगे बहनो के आवेदन

उमरिया। प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार बनने के बाद महिलाओं को हर महीने 1500 रूपये तथा 500 रूपये मे गैस सिलेण्डर प्रदान करने हेतु आज से जिले मे नारी सम्मान योजना के प्रपत्र भरने एवं वितरण का शुभारंभ किया जायेगा। इस मौके पर प्रात: 11 बजे गांधी चौक मे एक विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व विधायक अजय सिंह तथा मप्र कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व जिला संगठन प्रभारी जगदीश सैनी उपस्थित रहेंगे। उक्ताशय की जानकारी देते हुए पार्टी प्रवक्ता अशोक गौंटिया ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने सशक्त बेटी, समृद्ध नारी एवं नारियों का सम्मान, मध्यप्रदेश का अभियान का नारा दिया है। वे आज छिंदवाड़ा से इस योजना का विधिवत शुभारंभ करेंगे। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता जिले भर मे बहनो से आवेदन भरवायेंगे। समस्त वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, जिला, ब्लॉक, मोर्चा, संगठन, विभाग एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से अनिवार्य रूप से साथियों सहित पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया गया है।
आज प्रेसवार्ता का आयोजन
प्रवक्ता अशोक गौंटिया ने बताया नारी सम्मान योजना से अवगत कराने जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज 9 मई को दोपहर 2 बजे होटल बांधवगढ़ मे एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया जायेगा। पत्रकार वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी नारी सम्मान योजना सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
What's Your Reaction?






