सिंधिया और दिग्विजय में छिड़ी जंग, दिग्विजय ने कहा- कांग्रेस में सिंधिया जैसा अब न हो; सिंधिया ने किया पलटवार

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और भाजपा से केंद्रीय मंत्री ज्योतिराज सिंधिया के बीच जुबानी जंग का दौर तेज हो गया है। आलम यह है कि अब दोनों एक दूसरे को कुछ भी बोलने से संकोच नहीं कर रहे हैं। शुक्रवार को उज्जैन पहुंचे दिग्विजय सिंह ने सिंधिया पर खूब कटाक्ष किया जिसके बाद बीजेपी नेता भी उनपर हमलावर हो गए। दरअसल, उज्जैन में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा,"हे प्रभु महाकाल कांग्रेस में कोई दूसरा ज्योतिरादित्य सिंधिया पैदा ना हों।" उन्होंने आगे कहा कि मात्र 15 महीने में हमारे विधायक सिंधिया बिक गए। अन्य विधायकों को भी बड़े ऑफर आए थे लेकिन उन सब ने ठुकरा दिया। आगे आने वाले चुनावों में इस बात का खयाल रखेंगे कि किसी बिकाऊ व्यक्ति को उम्मीदवार ना बनाया जाए।
सिंधिया ने किया पलटवार-
सिंधिया को लेकर दिग्विजय सिंह के बयान के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई भाजपा नेता हमलावर हो गए। सिंधिया ने ट्विटर पर ट्वीट कर दिग्विजय के अंदाज में कहा, "हे प्रभु महाकाल कृपया दिग्विजय सिंह जी जैसे देश विरोधी और मध्यप्रदेश के बंटाधार भारत में पैदा ना हो।" सिंधिया के ट्वीट के बाद के समर्थन में कई नेता आ गए। मंत्री तुलसी सिलावट ने सिंधिया के ट्वीट पर लिखा, "हे महाकाल ब्रह्मांड में दिग्गी राजा जैसा तत्व सूक्ष्म रूप में भी कहीं जन्म ना ले।"
Source : online.
What's Your Reaction?






