हनुमान जन्मोत्सव पर नन्हे बालकों ने बांटे फल

Apr 7, 2023 - 06:56
 0  10
हनुमान जन्मोत्सव पर नन्हे बालकों ने बांटे फल

उमरिया।  आज राम भक्त भगवान श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर जिले की तमाम छोटे बड़े मंदिरों में भजन कीर्तन सहित अखंड रामायण पाठ कर विधि विधान से बजरंग बली की पूजा अर्चना की जा रही है, इसी तारतम्य में कुछ अद्भुत तस्वीरें उमरिया जिला चिकित्सालय से सामने आईं, जँहा  दो छोटे-नन्हें बालको ने हनुमान जयंती पर अपने गुल्लक को तोड़कर निकाले रुपयों से जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण किया, जिसे देखकर सभी दंग रह गये और कहा कि भगवान मंदिरों में नही इंसानों की सेवा करने से मिलते हैं।
          उक्त दोनों बालक सँस्कृत महाविद्यालय शहडोल के जनभागीदारी अध्यक्ष श्रीनिवास पाण्डे के सुपौत्र बताए जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow