हिरण किन कारणो से घायल अवस्था में गांव मे मिला, जांच का विषय बना

Mar 19, 2023 - 02:04
 0  78
हिरण किन कारणो से घायल अवस्था में गांव मे मिला, जांच का विषय बना

उमरिया।  कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम भरौला के चौधरी मोहल्ला में घायल अवस्था मे वन्य प्राणी हिरण देखा गया है,वन्य प्राणी प्रेमी ग्रामीणों ने किसी तरह उसे पकड़ा और इसकी जानकारी वन अधिकारियों को दी है,हालांकि वन अधिकारी फिलहाल खबर लिखे जाने तक मौके पर नही पहुंच सके है,पर ग्रामीणों की माने तो जल्द मौके पर पहुंचेंगे।जिसके बाद घायल हिरण को कब्जे में लेंगे,और उचित इलाज कराएंगे।

          वन्य प्राणी हिरण कैसे घायल हुआ है, फिलहाल साफ नही है, हालांकि प्राथमिक दृष्ट्या उसकी हालत देखकर हादसे का शिकार होने का अंदेशा लगाया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow