ओ.बी.सी. के छात्र छात्राओं को जल्द से जल्द दी जाए छात्रवृत्ति -असलम शेर*

Mar 15, 2023 - 11:35
 0  21
ओ.बी.सी. के छात्र छात्राओं को जल्द से जल्द दी जाए छात्रवृत्ति -असलम शेर*

ओ.बी.सी. के छात्र छात्राओं की छात्रवृत्ति को लेकर सौंपा ज्ञापन

उमरिया ।  युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष, NSUI के प्रदेश सचिव द्वारा छात्र छात्राओं के साथ ओबीसी की छात्रवृत्ति को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
          महामहिम राज्यपाल महोदय एवं कलेक्टर उमरिया के नाम  सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई कि ओबीसी के छात्र छात्राओं को जल्द से जल्द छात्रवृत्ति का भुगतान किया जाए। असलम शेर ने कहा कि ओबीसी के छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति न मिलने से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ओबीसी के बहुत से छात्र छात्राऐं गरीब परिवार से आते हैं जिन्हें छात्रवृत्ति न मिलने से समस्याऐं हो रही हैं। हमारी मांग है कि ओबीसी छात्र छात्राओं की छात्रवृत्ति जल्द से जल्द दी जाए।

          इस अवसर पर nsui कॉलेज अध्यक्ष कृष्ण कांत तिवारी, प्रवक्ता अमन बर्मन, nsui नेता प्रदीप बैगा, मोहित, सूरज सिंह, सोमलाल बैगा, संदीप कोल, अंजली भट्ट, रागिनी, मधु रजक, रोशनी साहू, आकांक्षा भट्ट, भारती यादव, मधु कुशवाहा एवं महाविद्यालय छात्र छात्रा उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow